Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Horror-Comedy Film : भूल भुलैया 3 में हुई Madhuri Dixit की एंट्री, सेट पर ब्लैक साड़ी में दिखी एक्ट्रेस

May 31, 2024

Horror-Comedy Film : भूल भुलैया 3 में हुई Madhuri Dixit की एंट्री, सेट पर ब्लैक साड़ी में दिखी एक्ट्रेस

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 में काम करती नजर आएंगी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ,विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका होंगी। कुछ दिनों पहले माधुरी दीक्षित के फिल्म की स्टार कास्ट को ज्वाइन करने की खबर आई थी। ‘भूल भुलैया 3’ सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में माधुरी दीक्षित की एंट्री कन्फर्म हो गई है।

भूल भुलैया 3 के सेट पर उन्हें ब्लैक साड़ी में देखा गया। इसके साथ ही विद्या बालन का भी लुक सामने आया है। वह भी माधुरी की तरह ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी लाल साड़ी में बंगाली लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन, रुह बाबा वाले अवतार में नजर आए। इस फिल्म का हिस्सा मनीष वाधवा और राजेश शर्मा भी होंगे। राजेश शर्मा बंगाली अटायर में देखे जा सकते हैं। वहीं, मनीष शर्मा पंडित के लुक में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें