Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र अदालत ने Ekta Kapoor के खिलाफ शिकायत में पुलिस जांच के दिए आदेश , जानें क्या है मामला

February 16, 2025

महाराष्ट्र अदालत ने Ekta Kapoor के खिलाफ शिकायत में पुलिस जांच के दिए आदेश , जानें क्या है मामला

Ekta Kapoor: मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को शहर पुलिस को फिल्म एवं टैलीविजन धारावाहिक निर्माता Ekta Kapoor के खिलाफ उनकी एक वैब सीरीज में भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने के लिए दर्ज एक आपराधिक शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया। बांद्रा की एक मैजिस्ट्रेट अदालत ने तत्कालीन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत दर्ज शिकायत पर 9 मई तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

इस धारा के तहत, एक मैजिस्ट्रेट आपराधिक शिकायत की जांच कर सकता है या पुलिस को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है। यूट्यूबर विकास पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्हें ‘दुस्तानी भाऊ’ के नाम से भी जाना जाता है। शिकायत में एकता के अलावा उनके ओटीटी मंच ‘ऑल्ट बालाजी’ और उनके माता-पिता शोभा और जितेंद्र कपूर का भी नाम शामिल है।

अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ‘ऑल्ट बालाजी’ पर एक वैब सीरीज के एक एपिसोड में एक सैन्य अधिकारी को ‘अवैध यौन कृत्य’ करते हुए दिखाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पाठक ने मई 2020 में यह एपिसोड देखा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी बहुत ही घटिया स्तर पर उतर आए हैं और उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ अवैध यौन कृत्य में चित्रित करके हमारे देश की गरिमा व गौरव को बेशर्मी से निशाना बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें