Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माहेरू- जावेद अली और शाल्मली खोलगड़े का एक भावपूर्ण लव सॉन्ग, “इन गलियों में” का एक और शानदार गाना हुआ रिलीज़

March 14, 2025

माहेरू- जावेद अली और शाल्मली खोलगड़े का एक भावपूर्ण लव सॉन्ग, “इन गलियों में” का एक और शानदार गाना हुआ रिलीज़

मुंबई : जैसे-जैसे बहुप्रतीक्षित सोशल ड्रामा इन गलियों में अपनी रिलीज़ के करीब पहुँच रहा है, दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फ़िल्म के बढ़ते म्यूजिकल आकर्षण को बढाते हुए, निर्माताओं ने एक और भावपूर्ण ट्रैक माहेरू रिलीज़ किया है, जो एक दिल को छू लेने वाला प्रेम गीत है। यह गीत आधुनिक रोमांस को खूबसूरती से दर्शाता है।

जावेद अली की रूहानी आवाज और बहुमुखी प्रतिभा की धनी शाल्मली खोलगड़े द्वारा गाया हुआ गीत “माहेरू” में विवान और अवंतिका हैं और यह नए ज़माने के प्यार की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीर पेश करता है। इस गाने को सौरभ कलसी ने खूबसूरती से कंपोज किया है, जिसके बोल यश मालवीय और सौरभ कलसी ने लिखे है। गाने के बोल दिल को छू लेने वाले हैं।

जावेद अली ने कहा, “यह गाना आधुनिक रोमांस के प्रति हमारा ट्रिब्यूट है. माहेरू प्यार के सभी रूपों को अपनाने के बारे में है। यह एक ऐसा राग है जो प्यार और इससे जुडी हर भावना को खूबसूरती से उजागर करता है।

शाल्मली खोलगड़े ने कहा, “पहली बार जब मैंने माहेरू सुना तो मुझे इसकी धुन से प्यार हो गया। सरल और दिल को छू लेने वाले बोल इस गाने को मंत्रमुग्ध करने वाला बना देते हैं। हर नोट और हर शब्द गहराई से महसूस करने और निडर होकर प्यार करने का निमंत्रण है। इस गाने को गाना मेरे लिए वाकई एक संतुष्टिदायक एहसास रहा है।”

अविनाश दास द्वारा निर्देशित, इन गलियों में प्यार, सोशल डायनेमिक्स और आज की दुनिया में सोशल मीडिया के अभूतपूर्व प्रभाव पर आधारित है। अवंतिका और विवान शाह की ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी के साथ, अनुभवी जावेद जाफ़री भी फिल्म में है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है, जो एक आकर्षक और भावनात्मक यात्रा का वादा करता है।

यदुनाथ फिल्म्स द्वारा प्रजेंटेड, इन गलियों में विनोद यादव और नीरू यादव द्वारा निर्मित है। इसका सहा-निर्माण जानिसार हुसैन, आदर्श सक्सेना, संजीव गोस्वामी और अल्कोर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। अविनाश दास द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस होली, 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Song Link – https://youtu.be/2p0aZdLH3Z4

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें