Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kartik Aaryan की चंदू चैंपियन के ‘बॉक्सर’ पोस्टर को मेकर्स ने नेचुरल तरीके से किया है शूट, इंडस्ट्री सूत्रों ने किया खुलासा !

May 16, 2024

Kartik Aaryan की चंदू चैंपियन के ‘बॉक्सर’ पोस्टर को मेकर्स ने नेचुरल तरीके से किया है शूट, इंडस्ट्री सूत्रों ने किया खुलासा !

मुंबई : जब से ‘चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हुआ है, तब से देशभर के लोग कार्तिक आर्यन को एक नए, अनोखे और पहले कभी न देखे गए किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने किया है। कार्तिक आर्यन को ‘लंगोट’ में दिखाने वाले पोस्टर को बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में आज सुबह, मेकर्स ने फैंस और दर्शकों को एक और पोस्टर के साथ सरप्राइस कर दिया। मेकर्स ने कार्तिक को एक बॉक्सर के रूप में दिखाते हुए एक नया दमदार पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सभी की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

नया पोस्टर सामने आने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन बॉक्सिंग रिंग में खड़े हैं और उनका ट्रांसफॉर्मेशन, डेडिकेशन और मेहनत साफ दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को बनाने के पीछे की कहानी भी उतनी ही रोमांचक है। एक सोर्स ने पोस्टर बनाने के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा, “आजकल, ज्यादातर फिल्म मेकर्स पोस्टर के लिए फोटोशूट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कबीर खान चाहते थे कि पोस्टर रियल लगे। ऐसे में कोई नहीं जानता कि ‘बॉक्सर’ पोस्टर को कैंडिडली शूट किया गया था।”

सूत्र ने आगे कहा, “कार्तिक आर्यन और कबीर खान ने जब “चंदू चैंपियन” के लिए बॉक्सिंग सीन की शूटिंग पूरी कर ली, तब कबीर खान ने पोस्टर को नेचुरल तौर से शूट करने का फैसला किया, क्योंकि कार्तिक अपने किरदार में पूरी तरह डूबे हुए थे। फिल्म मेकर ने इस मौके का फायदा उठाया और तस्वीर खींची।”

मेकर्स ने अलग तरीके से काम किया है और सब कुछ फिल्म में नेचुरल दिखाने की कोशिश की है। इससे लोगों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ऐसे में मेकर्स फिल्म का ट्रेलर 18 मई 2024 को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 14 जून, 2024 को अपने कैलेंडर पर मार्क कर लीजिए, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के सहयोग से बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ स्क्रीन पर आने वाली है। दुनिया भर में इसकी जबरदस्त कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस से रोमांचित होने के लिए तैयार हो जाइए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें