Site icon Dainik Savera Times

इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

actor kannan pattambi passes away

actor kannan pattambi passes away

एंटरटेनमेंट डेस्क: मलयालम एक्टर और प्रोडक्शन कंट्रोलर कन्नन पट्टाम्बी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 62 साल के थे। एक्टर के निधन की पुष्टि उनके बड़े भाई फिल्ममेकर मेजर रवि ने की है। कन्नन पट्टाम्बी ने कोझिकोड के एक प्राइवेट अस्पताल में रात करीब 11:40 बजे आखिरी सांस ली। सोमवार शाम 4 बजे उनका नंजनथिरी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोलकाता के डांस ग्रुप के सिर सजा ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ का ताज, टॉफी के साथ मिले 15 लाख और चमचमाती कार

भाई मेजर रवि ने फेसबुक पर एक्टर की तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘मेरा प्यारा भाई कन्नन पट्टाम्बी फिल्मों में प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में काम करते थे, कल रात 11:41 बजे हमें छोड़कर चले गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे पलक्कड़ जिले के न्जांगत्तिरी स्थित उनके घर पर होगा। मेरे छोटे भाई अब स्वर्ग में हैं ओम शांति।’

कौन थे एक्टर कन्नन पट्टाम्बी

मलयालम एक्टर ने अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन कंट्रोलर के क्षेत्र में खास पहचान बनाई। उन्होंने सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर आधारित फिल्में बनाई। राजीव गांधी हत्याकांड पर बनी उनकी फिल्म ‘मिशन 90 डेज’ ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने मोहनलाल के साथ ‘जोसेफ’ और ‘ओडियन’ समेत कई फिल्में कीं, जिसमें से एक ‘पुलिमुरुगन’ ने 100 करोड़ कमाकर पहली मलयालम सुपरहिट फिल्म का खिताब हासिल किया था।

ये भी पढ़ें: US में गर्लफ्रेंड का कत्ल कर भारत भाग आया एक्स-बॉयफ्रेंड, जानें पूरा मामला

 

Exit mobile version