एंटरटेनमेंट डेस्क: मलयालम एक्टर संतोष के. नायर का निधन हो गया है। वह 65 साल के थे। खबर है कि संतोष नायर अपनी पत्नी के साथ गाड़ी से सुबह कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा 6:30 बजे केरल के अडूर में हुआ। इस हादसे में संतोष बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में ट्रक ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हुआ है। इस एक्सीडेंट के बारे में फिलहाल यही जानकारी सामने आई है।
संतोष एक मशहूर मलयालम एक्टर थे। उनके निधन से परिवार के साथ फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि संतोष नायर की पत्नी सुभाश्री को भी काफी चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद आनन-फानन में संतोष नायर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
तिरुवनंतपुरम में जन्मे संतोष ने 1982 से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें उन्होंने ज्यादा सपोर्टिंग रोल ही किए थे। संतोष नायर ने ‘स्थलथे प्रधान पय्यन्स’ (1993), ‘माफिया’ (1993), ‘कावडियाट्टम’ (1993) और ‘आयिरप्पारा’ (1993) जैसी फिल्मों में काम किया था, जिनमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...