Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मास्क टीवी ओटीटी पर कल रिलीज होगी ममूट्टी की फ़िल्म थोपिल जोप्पन

July 25, 2024

मास्क टीवी ओटीटी पर कल रिलीज होगी ममूट्टी की फ़िल्म थोपिल जोप्पन

मुंबई: मास्क टीवी ओटीटी पर 26 जुलाई को भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार ममूट्टी की फ़िल्म थोपिल जोप्पन रिलीज होने जा रही है ।

फ़िल्म थोपिल जोप्पन का निर्देशन जॉन एंटोनी ने किया है । फ़िल्म थोपिल जोप्पन एक बेहतरीन भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका हिंदी वर्ल्ड वेब प्रीमियर कल मास्क टीवी ओटीटी के जरिये होने जा रहा रहा है । फ़िल्म की कहानी में जोप्पन एक असफल प्रेमी है जो प्यार में धोखा खाने के बाद शराबी बन जाने का बहाना ढूंढते रहता है। लेकिन उसके साथ ही वो अपनी ज़िन्दगी को नए सिरे से शुरू करने के लिए सच्चे प्यार की तलाश भी करते रहता है । अब इस फ़िल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा कि जोप्पन को उसका प्यार मिलता है कि नहीं और वो अपने प्यार को पाने के लिए किस हद्द तक जा सकता है ।

टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म थोपिल जोप्पन के निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट हैँ । इस फ़िल्म को लेकर निर्मात्री अंजू भट्ट ने बताया कि मास्क टीवी ओटीटी पर हम अलग अलग तरह के प्रयोग सदैव से करते आये हैं और हमारा हर प्रयोग दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरता है । इसी कड़ी में थोपिल जोप्पन भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन कराएगा और इसे भी दर्शक उतना ही प्यार देंगे जितना कि बाकी के फिल्मों और वेबसीरिज को दिया है।

मास्क टीवी ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने भी फ़िल्म थोपिल जोप्पन को लेकर काफी उत्साह दिखाया। उनका मानना है कि इस रोम कॉम फ़िल्म को दर्शक हाथों हाथ लेंगे। क्योंकि दर्शकों की विशेष डिमांड पर हमने इस प्रकार की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाई है ।

फ़िल्म थोपिल जोप्पन में मुख्य भूमिका ममूट्टी, सोहन सिन्नूलाल , एंड्रिया जेरिमिया और ममता मोहनदास ने निभाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें