Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने लोगों से मतदान करने की करी अपील

May 14, 2024

मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने लोगों से मतदान करने की करी अपील

हैदराबाद: मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। एनटीआर जूनियर मुंबई में अपने एक महीने के शूट के बाद कल रात हैदराबाद पहुंचे। एनटीआर जूनियर ने आज सुबह सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ जुबली हिल्स मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और आस-पास के लोगों से बातचीत की।

अपना वोट डालने के बाद, एनटीआर जूनियर ने देश के नागरिकों के लिए एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना चाहिए।

मैन ऑफ़ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ को कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित किया गया है, जो 10 अक्टूबर, 2024 को पैन इंडिया रिलीज़ के लिए निर्धारित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें