Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनीष मल्होत्रा के सिर से उठा मां का साया, मशहूर डिजाइनर से दुख बांटने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

March 20, 2026

मनीष मल्होत्रा के सिर से उठा मां का साया, मशहूर डिजाइनर से दुख बांटने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का बीते दिन निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारे मनीष मल्होत्रा के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे।

मशहूर डिजाइनर की मां के निधन की खबर सुनते ही वरुण धवन अपनी पत्नी के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।

वहीं नुसरत भरुचा भी मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची। इस दौरान वो काफी उदास भी नजर आई।

परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

नेहा धूपिया भी अपने पति अगंद बेदी संग मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

संजय कपूर अपनी एक्ट्रेस बेटी शनाया कपूर संग मनीष मल्होत्रा का दुख बांटने पहुंचे।

रोनित रॉय भी पत्नी संग मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने पहुंचे।

इस दुख की घड़ी में मनीष मल्होत्रा का साथ देने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी पहुंचे थे।

वहीं मलाइका अरोड़ा भी अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा का इस मुश्किल समय में उनका साथ देने पहुंची।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें