Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर देव आनंद फेस्टिवल में हेमा मालिनी सहित कई फ़िल्मी हस्तिया करेंगी शिरकत

September 17, 2023

जयपुर देव आनंद फेस्टिवल में हेमा मालिनी सहित कई फ़िल्मी हस्तिया करेंगी शिरकत

जयपुर: मशहूर फिल्म अभिनेता देव आनंद की सौवीं जयंती पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 से 26 सितंबर तक आयोजित जयपुर देव फेस्टिवल में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी सहित कई फ़िल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी।‘द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी‘, जयपुर द्वारा श्री आनंद की सौंवी जयंती के उपलक्ष्य में 24 सितंबर से तीन दिवसीय एक यादगार एवं भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा ।

द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी अध्यक्ष रवि कामरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया। समारोह में आज भी युवाओ के हरदिल अजीज फैशन स्टाइल आइकॉन देव आनंद से जुड़े लम्हों को याद किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर शाम छह बजे से देव साहब को समर्पित “गाता रहे मेरा दिल“ गीतों भरी संगीतमय शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डूंगरी में होगी वहीं 25 सितम्बर को जवाहर कला केंद्र में एक पोस्ट एंड टेलीग्राफ डिपार्टमेनेट के द्वारा फिल्म अभिनेताओं की पोस्टल स्टाम्प प्रदर्शनी होगी।

26 सितम्बर सुबह 10 बजे जवाहर कला केन्द्र में जयपुर के 10 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थी देव साहब पर केन्द्रित म्यूजिकल प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे जिसका संचालन रिटायर्ड आईएएस महेन्द्र सुराना करेंगे। उसी दिन शाम छह बजे विश्वविख्यात सिनेमा घर राज मंदिर में देव साहब के दीवानो के मध्य फिल्म जगत की जानी-मानी अदाकारा हेमा मालिनी , लेखक एवं पदमश्री भावना सोमैया, प्रोडूसर अमित खन्ना शिरकत करेंगे वहीं जयपुर के म्यूजिक आइकॉन पदम् भूषण ग्रामी अवार्ड विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा पर लाइव परफॉर्मन्स विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिटी लाइव चैनल के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर जयपुर के कई सिनेमाघरों में देव आनंद की फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें