Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई सितारों ने लूटी महफिल, होने वाली बहू के साथ पहुंची नीता अंबानी

November 6, 2023

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई सितारों ने लूटी महफिल, होने वाली बहू के साथ पहुंची नीता अंबानी

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें नीता अंबानी, रेखा, सलमान खान, गौरी खान, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, रवीना टंडन और कई अन्य हस्तियां शामिल हुई।वीडियो में मनीष को फोटोग्रफरों का अभिवादन करते हुए और ’हैप्पी दिवाली’ विश करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ’दिवाली का सीजन अब शुरू हो रहा है।’ वह ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

इस दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की साड़ी और मैचिंग डायमंड ज्वैलरी पहनीं और अपने बालों का जूड़ा बनाया था। वहीं बहू राधिका क्रीम कलर के हैवी वर्क वाले लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज दिए।वहीं पार्टी में सलमान अपने सिग्नेचर स्वैग और स्टाइल में नजर आए। एक्टर ने फुल स्लीव्स ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट और मैचिंग बूट्स पहने थे।

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा गोल्डन साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नेकपीस, मैचिंग मांगटीका, चूड़ियां और झुमके के साथ अपने लुक को पूरा किया।गौरी खान ने पार्टी के लिए अपने एथनिक लुक चुना। उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिस पर सिल्वर और गोल्डन कढ़ाई का वर्क था।पार्टी में माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति डॉक्टर नेने भी नजर आए।वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी, खुले बाल और सिल्वर चांदबाली में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पार्टी के लिए रेड कलर रंग का कुर्ता- शरारा सेट के साथ मैचिंग दुपट्टे को चुना। उन्होंने हाथ में ग्लोडन क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया।पार्टी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन और नताशा दलाल, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जैसे बॉलीवुड के लवबर्ड्स की भी मौजूदगी देखी गई।

Shilpa Shetty Shamita Shetty Manish Malhotra Diwali Party Look  Viral|Boldsky*Entertainment - video Dailymotion

अन्य उपस्थित लोगों में साक्षी धोनी, शारवरी, विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया, हुमा कुरेशी, नुसरत भरुचा, नोरा फतेही, शमिता शेट्टी, दिशा पटानी, सोनम कपूर, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान, राधिका मदान, अनन्या पांडे, इब्राहिम अली खान, रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, भूमि पेडनेकर, बनिता संधू, सुहाना खान, खुशी कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कई अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें