Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 जून को रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’

March 8, 2023

30 जून को रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’

मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा 30 जून को रिलीज होगी।सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ के प्रदर्शन तारीख की घोषणा की है। इस बात की जानकारी सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा है कि, मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि, हमे ऐसी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, जो एक मां, बहन, पत्नी, बेटी के रुप में स्त्रीत्व का जश्न मनाकर लगातार जीत रही है।

मैंने अनुभव किया है कि उसका जीवन कितना कमाल का है और अब आप भी 30 जून को फिल्म ‘बाईपण भारी देवा’ देख कर इसका अनुभव ले सकते हैं… शुभकामनाए! बताया जा रहा है कि बाईपण भारी देवा छह बहनों की कहानी है जिसमें प्यार, भ्रम, समझौता, दृढ़ संकल्प, महत्वाकांक्षा, उदासी, स्वार्थ जैसी भावनाओं का खजाना है। यह एक ऐसी कहानी है जो एक महिला के अलग-अलग रंगों, जीवन के प्रति दृष्टिकोण और उसके बहुमुखी व्यक्तित्व को साबित करते करते उन्हें ‘रुको, जरा सांस लो’ कहने की क्षमता भी रखती है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे, माधुरी भोसले द्वारा निर्मित, बेला शिंदे और अजीत भूरे द्वारा सह-निर्मित, केदार शिंदे द्वारा निर्देशित, रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या मोने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसे कलाकारों द्वारा अभिनीत फिल्म बाईपण भारी देवा 30 जून 2023 को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें