Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मार्च में सिनेमाघरों में फिल्मों का महाक्लैश, ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ तक रिलीज़ होंगी ये 9 बड़ी फिल्में

February 26, 2026

मार्च में सिनेमाघरों में फिल्मों का महाक्लैश, ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ तक रिलीज़ होंगी ये 9 बड़ी फिल्में

March 2026 Theatre Release: फरवरी खत्म होते ही सिनेमा प्रेमियों की नजरें मार्च 2026 पर टिक गई हैं। बता दें कि इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और साइंस फिक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी…

6 मार्च 2026 को रिलीज़

ना जाने कौन आ गया
रोमांस और धोखे की कहानी पर आधारित यह फिल्म जतिन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी के साथ रिलीज होगी।

चरक: फेयर ऑफ फेथ
निर्देशक सुदीप्तो सेन की यह सोशल-थ्रिलर अंजलि पाटिल और सुब्रत दत्ता के साथ आ रही है।

हॉपर्स
एक एनिमेटेड साइंस-फिक्शन एडवेंचर, जिसमें पाइपर कर्डा और जॉन हैम की आवाज़ सुनाई देगी।

ये भी पढ़ें :

13 मार्च 2026

किस्सा कोर्ट कचहरी का
कोर्टरूम ड्रामा, जिसमें राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला अहम भूमिकाओं में हैं।

19 मार्च 2026: बड़ा क्लैश

धुरंधर 2
Ranveer Singh, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर यह स्पाई-एक्शन फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल
कन्नड़ स्टार Yash की पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा, जिसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।

ये भी पढ़ें :

20 मार्च 2026

माईसा
Rashmika Mandanna की पीरियड ड्रामा फिल्म, जिसकी रिलीज डेट फिलहाल संभावित बताई जा रही है।

प्रोजेक्ट हेल मैरी
Ryan Gosling स्टारर हॉलीवुड साइंस-फिक्शन एडवेंचर, जो एंडी वियर के उपन्यास पर आधारित है।

26 मार्च 2026

रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर
पलक तिवारी और मल्लिका शेरावत की हॉरर-थ्रिलर, जो कथित सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

मार्च 2026 में एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। खास तौर पर 19 मार्च का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर बड़ा जलजला ला सकता है। दर्शकों के लिए यह महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें