Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’

October 2, 2023

2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी । रजनीकांत हाल ही में फिल्म जेलर में नजर आए थे। रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। रजनीकांत अब फिल्म लाल सलाम में नजर आयेंगे। फिल्म लाल सलाम के नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया है कि लाल सलाम वर्ष 2024 में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म लाल सलाम का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। लाइका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, लाल सलाम पोंगल 2024 पर स्क्रीन पर रिलीज होगी। लाल सलाम तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म में एक्टर विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें