Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेलोडी क्वीन Shreya Ghoshal ने 6 भाषाओं में गाया है “Pushpa 2: The Rule” का दूसरा गाना “द कपल सॉन्ग”, जाने कब होगा रिलीज

May 28, 2024

मेलोडी क्वीन Shreya Ghoshal ने 6 भाषाओं में गाया है “Pushpa 2: The Rule” का दूसरा गाना “द कपल सॉन्ग”, जाने कब होगा रिलीज

मुंबई : पुष्पा 2: द रूल में पुष्पराज के आने को लेकर एक्साइटमेंट, फिल्म की घोषणा के समय से ही बना हुआ है और वह हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फिल्म के जबरदस्त टीजर के बाद रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने “पुष्पा पुष्पा” की रिलीज के साथ यह नए स्तर और भी ऊपर पहुंच गया है। एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाने के लिए, मेकर्स फिल्म से दूसरा सिंगल, “द कपल सॉन्ग” रिलीज करने के लिए तैयार हो रहे हैं, जिसे सुरीली आवाज की मलिका श्रेया घोषाल ने छह अलग-अलग भाषाओं में गाया है।

पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने श्रेया घोषाल के साथ एक शानदार पोस्टर रिलीज किया है, जिन्होंने दूसरे सिंगल, “द कपल सॉन्ग” को छह अलग-अलग भाषाओं में गाया है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है –

“‘मेलोडी क्वीन’ @shreyaghoshal द कपल सॉन्ग के साथ 6 भाषाओं में संगीत प्रेमियों को लुभाएंगी ✨

Pushpa2SecondSingle – #Sooseki (Telugu), #Angaaron (Hindi), #Soodaana (Tamil), #Nodoka (Kannada), #Kandaalo (Malayalam), #Aaguner (Bengali) ❤️‍🔥

पूरा गाना 29 मई को सुबह 11:07 बजे आएगा 👌

रॉकस्टार @ThisIsDSP म्यूजिकल 🎵

Pushpa2TheRule का 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में होगा भव्य रिलीज

आइकॉन स्टार @alluarjun @iamRashmika @aryasukku #FahadhFaasil @SukumarWritings @MythriOfficial @TSeries”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

इससे पुष्पा 2: द रूल के दूसरे सिंगल को देखने के लिए उत्साह बढ़ गया है। यह गाना 29 मई को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें