Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Munna Bhaiya और Guddu Pandit का नया अंदाज देखकर चौंके फैंस, ‘Mirzapur: The Movie’ के प्रोमो ने मचाया धमाल

August 26, 2026

Munna Bhaiya और Guddu Pandit का नया अंदाज देखकर चौंके फैंस, ‘Mirzapur: The Movie’ के प्रोमो ने मचाया धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे पर होने वाले इस बहुप्रतीक्षित सफर के साथ फिल्म पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय दुनिया को सिनेमाघरों में लेकर आएगी। हाल ही में रिलीज हुए धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने भी फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है और फैंस का एक्साइटमेंट एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया है।

इसी बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु और गुड्डू द लायन यानी अली फजल के नए प्रोमो जारी किए हैं।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु का एक जबरदस्त प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उनका स्वैग और पावर-पैक्ड एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-

“मुन्ना भैया, साक्षात A(LIVE)। बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए।

#MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर गुड्डू द लायन यानी अली फजल का एक रोमांचक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें फिल्म से गुड्डू पंडित का पागलपन और उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा:

“इनका जब मन करेगा आएंगे, जब मन करेगा जाएंगे। बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया से मिलिए।

#MirzapurTheMovie, 4 सितंबर को सिर्फ हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें