Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mirzapur The Movie: दर्शकों के सिर चढ़ा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का खुमार, हर किरदार ने किया दमदार अभिनय

September 4, 2026

Mirzapur The Movie: दर्शकों के सिर चढ़ा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का खुमार, हर किरदार ने किया दमदार अभिनय

Mirzapur The Movie: बहुप्रतीक्षित क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, जिसका असर सिनेमाघर के बाहर भी देखने को मिला।

फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने इसे फुल पैसा वसूल बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म के हर कलाकार ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है, जिस वजह से फिल्म देखने में बिल्कुल बोरिंग नहीं लगी।

फिल्म देखने आए एक दर्शक ने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी थी, सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है लेकिन मैं गुड्डु पंडित से ज्यादा कनेक्ट कर पाया हूं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग काफी अच्छी थी। सभी कलाकारों ने अपने टाइमिंग और सीन के हिसाब से अच्छा ही काम किया है। सीरीज के मुकाबले फिल्म में आपको एक्शन और कहानी में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसे देखकर बहुत मजा आएगा। मैं कहूंगा कि सभी को देखनी चाहिए जिन लोगों ने मिर्जापुर सीरीज देखी है उनके लिए तो नया मजा लेकर आई है फिल्म।”

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/entertainment/akshay-kumar-asrani-haiwaan-tribute/

फिल्म देखकर लौटे दूसरे दर्शक ने इसे फुल पैसा वसूल बताया। उन्होंने कहा, “पूरी फिल्म पैसा वसूल है, इसके गाने, किरदार, कहानी और हर कलाकार अच्छा है। फिल्म तो वैसे भी धूम धड़ाके वाली है। देखो, इसमें थोड़ी गालियां हैं लेकिन इतनी तो चलती हैं। सभी कलााकरों ने काम अच्छा किया लेकिन मुझे रवि किशन ज्यादा पसंद आए। उन्होंने फिल्म में विलेन का रोल निभाया है। उन्होंने शुरुआत से लेकर आखिरी तक बेहतरीन काम किया है। यह एक तरह का पैकेज है। जिस हिसाब से ये फिल्म बनी है, तो इसका सेकंड पार्ट जल्द आना चाहिए।”

एक अन्य दर्शक ने कहा, “फिल्म, तो अपने आप में संपूर्ण पैकेज हैं और सभी कलाकारों का कोई मुकाबला ही नहीं है। निर्देशक ने जिसको जितना काम दिया है, उसने उसे बखूबी निभाया है। यह फिल्म धुरंधर से कम नहीं है और दोनों ही फिल्मों का आपस में कोई मुकाबला नहीं है।”

एक अन्य युवा दर्शक ने बताया कि उन्होंने कई दिनों के बाद एक ऐसी फिल्म देखी है, जिसने पूरे टाइम बांधकर रखा है। उन्होंने कहा, “बहुत समय के बाद कोई रिफ्रेसिंग फिल्म देखी है, मैंने बहुत इंजॉय किया। फिल्म ने हम सभी को बांधकर रखा है। सेकंड हाफ को ज्यादा ड्रैग किया गया है। फिल्म तीन घंटे की है, जो थोड़ी छोटी हो सकती थी लेकिन कोई शिकायत नहीं है क्योंकि मिर्जपुर सीरीज के हम सभी फैन रहे हैं। उसके हर एक किरदार को हम पसंद करते हैं। फिल्म बहुत मजेदार है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें