Monali Thakur : नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर मोनाली ठाकुर देश की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड आवाज़ों में से एक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में खुद को एक मजबूत पहचान दिलाई है। उनकी सोलफुल आवाज़ और संगीत की समझ ने उन्हें लाखों फैंस का फेवरेट बना दिया है। वो बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों की आवाज़ हैं और हर धुन के साथ दिल जीत लेती हैं। आज उनकी जन्मदिन के मौके पर जानिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग सिंगर मोनाली ठाकुर से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
संगीत से जुड़ी पारिवारिक जड़ें
कोलकाता में जन्मी मोनाली ठाकुर के पास एक दिल को छू लेने वाली आवाज़ है और वो एक बेहद संगीतप्रिय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शक्ति ठाकुर एक मशहूर बंगाली सिंगर थे, जबकि उनकी बहन मेहुली ठाकुर भी एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। अपने पिता के संगीत से मिले प्रेरणा के साथ मोनाली ने बहुत छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और बचपन से ही अपने इस शौक को संवारती रही हैं।
ये भी पढ़ें- भारत के लिए नहीं कभी नहीं खेले, पर महिला क्रिकेट टीम को बना दिया चैंपियन; जानें कौन हैं अमोल मजूमदार
शास्त्रीय संगीत और नृत्य में प्रशिक्षित
मोनाली ठाकुर ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की गहरी तालीम मशहूर गुरुओं पंडित अजय चक्रवर्ती और स्वर्गीय पंडित जगदीश प्रसाद से ली है। गायकी के साथ-साथ वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम, हिप-हॉप और साल्सा जैसे कई डांस फॉर्म में ट्रेनिंग ली है। मोनाली ने ये भी बताया है कि बचपन में उन्होंने मणिपुरी नृत्य सीखा था, जो उनके परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है।
रियलिटी शो से हुई थी शुरुआत
मोनाली ठाकुर का सफर रियलिटी शो से शुरू हुआ था। उन्होंने सबसे पहले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 2 में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मीठी आवाज़ और अलग अंदाज़ ने सबका दिल जीत लिया। भले ही वो शो की विजेता नहीं बनीं, लेकिन इसी शो ने उन्हें पहचान दिलाई और बॉलीवुड में उनके संगीत करियर की शुरुआत का रास्ता खोला।
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में बवाल: कांग्रेस और BJP पार्षदों में हुई हाथापाई
डेब्यू सॉन्ग
मोनाली ठाकुर का बड़ा ब्रेकथ्रू आया फिल्म रेस (2008) के सुपरहिट गानों “ख़्वाब देखे” और “ज़रा ज़रा टच मी” के साथ। इन गानों ने उनके करियर में एक अहम मोड़ लाया और उन्हें एक दमदार और वर्सेटाइल सिंगर के रूप में स्थापित किया। आज भी ये गाने बॉलीवुड के पसंदीदा ट्रैक्स में गिने जाते हैं और मोनाली की दिलकश आवाज़ की पहचान बने हुए हैं।
क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस किया काम
मोनाली ठाकुर एक सच्ची मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। अपनी गायकी के अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने लक्ष्मी (2014) फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके दमदार अभिनय की खूब सराहना हुई। इस फिल्म में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (वॉशिंगटन डी.सी.) में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाज़ा गया, जिससे वो पहली बॉलीवुड सिंगर बनीं जिन्होंने इंटरनेशनल एक्टिंग ऑनर जीता।

