Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी” का धूमधाम से हुआ मुहूर्त

May 3, 2024

पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी” का धूमधाम से हुआ मुहूर्त

मुंबई: मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी” का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका मशहूर गायक और राजनीतिज्ञ हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल मेहता और निर्देशक हैरी मेहता और अभिनेत्री शहनाज है। फिल्म के निर्देशक हैरी मेहता ने बताया कि जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म में मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। यह कॉमेडी से भरी हुई है। प्रत्येक सीन को बेहतर बनाने के लिए मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं। फिलहाल गाने की शूटिंग चल रही है।

फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल मेहता ने कहा कि मानसिक तनाव के इस दौर में लोगों को हंसना हंसाना बहुत जरूरी है। इसलिए विशुद्ध रूप से एक कॉमेडी फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन करने के लिए खास तौर पर ध्यान दिया गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, पूरी टीम समय पर फिल्म को कंप्लीट करने के लिए व्यवस्थित तरीके से अपने काम को अंजाम दे रही है। यह खुशी की बात है कि हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह अपने पिता की तरह ही एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं।

युवराज हंस ने कहा कि इस फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने का भी मौका मिल रहा है। टीम के तमाम लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। इस फिल्म में मेरी भूमिका भी कुछ इस तरह की है कि उसे निभाने में मुझे काफी मजा आ रहा है। निश्चित तौर पर दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे। अभिनेत्री शहनाज ने बताया कि उनके लिए आप खुशी की बात है कि इस फिल्म में युवराज हंस के साथ काम कर रहे हैं। फिर मैं उनकी भूमिका भी काफी रोचक है। फिल्म में पंजाब की संस्कृति और पंजाबी मानसिकता खुलकर के नजर आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें