Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेकअप करवाते हुए बुनाई करती हुई नज़र आईं ‘मल्टी-टास्कर’ काजोल

February 17, 2023

मेकअप करवाते हुए बुनाई करती हुई नज़र आईं ‘मल्टी-टास्कर’ काजोल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल मल्टी-टास्किंग में माहिर हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ’ की शूटिंग के लिए मेकअप करवाते हुए बुनाई का एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे वह समय का उपयोग बुनाई का अभ्यास करने के लिए भी करती हैं। उन्होंने इसे ‘मल्टी-टास्किंग’ करार दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा: “बाल, मेकअप, हंसी और एक शौक… मल्टीटास्किंग अपने बेहतरीन तरीके से!” ‘द गुड वाइफ’ इसी नाम के अमेरिकी कोर्टरूम ड्रामा का भारतीय रूपांतरण है, जिसमें जुलियाना मागुर्लीज मुख्य भू मिका में हैं।यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। काजोल एक गृहिणी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो अपने पति के घोटाले के बाद वापस वकील के रूप में काम करती है और उसे जेल में डाल देती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें