Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणवीर विवाद मामले पर मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी से की पूछताछ

February 12, 2025

रणवीर विवाद मामले पर मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी से की पूछताछ

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई शहर की पुलिस ने मशहूर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी से पूछताछ की और कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ पर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा कथित तौर पर किए गए विवादित‘‘मजाक‘’से संबंधित पुलिस के साइबर सेल द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की जांच के दौरान उनका बयान दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार चंचलानी अपने वकील के साथ खार पुलिस स्टेशन गए और पुलिस ने उनसे 30 मिनट से अधिक समय तक पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी कहा कि इस दौरान उन्होंने शो के बारे में जानकारी साझा की एवं जांच के दौरान सहयोग किया और आश्वासन दिया कि जब भी पुलिस को उनकी आवश्यकता होगी, वह पेश होंगे।

चंचलानी उन पांच कलाकारों में शामिल हैं जिन्हें मुंबई पुलिस ने तलब किया था। इनमें अल्लाहबादिया, रैना, अपूर्व मखीजा, चंचलानी और जसप्रीत सिंह शामिल हैं। रैना इस शो के आयोजक और होस्ट हैं।

यह शो 14 नवंबर 2024 को खार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक निजी स्टूडियो में आयोजित किया गया था और बाद में इसका प्रीमियर यूट्यूब पर किया गया। लेकिन शो के कुछ क्लिप रविवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए। इसमें शो के एक एपिसोड के दौरान होस्ट और मेहमानों द्वारा माता-पिता और महिलाओं के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियां वायरल हो गयी जिससे देश भर में विवाद खड़ा हो गया।

पुलिस बुकमायशो से संपर्क करके यह जानने की योजना बना रही है कि शो के सभी टिकट किसने खरीदे और दर्शक के रूप में इसमें किसने भाग लिया।
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि दर्शकों में से किसी ने खासकर किसी महिला ने शो के दौरान कथित‘अश्लील और अश्लील’चुटकुलों के कारण अपमानित, असहज महसूस किया या उसकी गरिमा को ठेस पहुंची।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने भी संबंधित घटनाक्रम में पुष्टि की कि गुवाहाटी अपराध शाखा द्वारा इसी तरह की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद असम पुलिस की एक टीम इंडियाज गॉट टैलेंट से संबंधित मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई है।

शहर पुलिस के साइबर सेल ने आज यूट्यूब को पत्र लिखकर इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी विवादास्पद एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का आग्रह किया।

रिपोर्ट के अनुसार साइबर सेल ने कहा है कि इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी 18 एपिसोड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो जांच के दायरे में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जूरी के उन सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने उक्त 18 एपिसोड के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ऐसी भी खबरें हैं कि इन शो के दौरान मौजूद दर्शकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उन्हें जांच में गवाह माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘AIADMK को कंट्रोल करना चाहती BJP, तमिलनाडु में नहीं होगा ऐसा’, राहुल गांधी का आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें