Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nagarjuna का खुलासा : मॉनिटर तक नहीं देखा…बस डायरेक्टर पे भरोसा किया

June 14, 2025

Nagarjuna का खुलासा : मॉनिटर तक नहीं देखा…बस डायरेक्टर पे भरोसा किया

हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर बेहद चूज़ी रहे नागार्जुन अक्किनेनी इस बार कुबेर के लिए बिल्कुल अलग मूड में नज़र आए। इस पैन-इंडिया धमाके के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर शेखर कम्मुला के हवाले कर दिया — पूरे दिल से, पूरे भरोसे के साथ।

“इस फिल्म में तो मैंने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया,” नागार्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा। “मैंने शेखर से कहा—मैंने खुद को तुम्हारे हवाले कर दिया है। जो करना है कर लो। मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है, मुझे मॉनिटर तक नहीं देखना। अब तुम मेरी उम्मीदों पर खरे उतरना!” उनकी ये बात जितनी सच्ची थी, उतनी ही मज़ेदार भी — और यही उनकी बातों में एक अलग ही गर्मजोशी ले आई।

इससे पहले मुंबई के एक इवेंट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा था: “शेखर कम्मुला के साथ मैं पिछले 15 सालों से काम करना चाहता था। जब उन्होंने आकर पूछा, ‘ये रोल करना चाहोगे?’ मैंने बिना ज़्यादा पूछे सीधे हां कर दी!” नागार्जुन का ये भरोसा शेखर कम्मुला के साथ उनके रचनात्मक और इमोशनल कनेक्शन को दिखाता है — जो कुबेर को सिर्फ एक भव्य फिल्म नहीं, बल्कि एक दिल छू लेने वाली कहानी भी बनाता है।

कुबेर को बनाया है श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और आमिगोस क्रिएशंस प्रा. लि. ने — प्रोड्यूसर्स हैं सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ। नॉर्थ इंडिया में इस फिल्म को प्रेज़ेंट और डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है मुग़ाफ़ी ।

इस मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर में नजर आएंगे नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष और रश्मिका मंदाना, और संगीत दे रहे हैं सुपरहिट मशीन देवी श्री प्रसाद (DSP)। कुबेर 5 भाषाओं में रिलीज़ हो रही है — हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम — और सिनेमाघरों में धूम मचाएगी 20 जून 2025 से।

ये भी पढ़ें- हापुड़ः कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें