Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाना पाटेकर का फिर दिखेगा जलवा, अनिल शर्मा बनाने जा रहे ये फिल्म

November 8, 2023

नाना पाटेकर का फिर दिखेगा जलवा, अनिल शर्मा बनाने जा रहे ये फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा, नाना पाटेकर को लेकर फिल्म ‘जर्नी’ बनाने जा रहे हैं।गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अगली फिल्म का एलान कर दिया है।अनिल शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं।तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा कि गदर 2 के बाद काशी विश्वनाथ से नई जर्नी की शुरुआत हो रही है। फिल्म का नाम जर्नी है। अनिल शर्मा ने लिखा कि एक तीर्थ स्थान से घर तक की जर्नी है ।तस्वीर देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म जर्नी में काशी विश्वनाथ की कुछ अहमियत हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें