Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेड आउटफिट में कहर ढा रहीं Nargis Fakhri, कहा- ‘यह सिर्फ ‘कलर’ नहीं बल्कि ‘मूड’ है’

June 29, 2024

रेड आउटफिट में कहर ढा रहीं Nargis Fakhri, कहा- ‘यह सिर्फ ‘कलर’ नहीं बल्कि ‘मूड’ है’

मुंबई: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी लाखों दिलों की धड़कन हैं। वह अपनी कातिल अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है। वह अपने स्टाइल से हमेशा फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रेड कलर की आउटफिट में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की। नरगिस ने इंस्टाग्राम पर रेड आउटफिट में फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर कीं।

पहली तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखती हुई मुस्कुराती नजर आ रही हैं और कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी शेयर किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक क्लोज-अप फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी परफेक्ट स्किन को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेचुरल मेकअप और गोल्ड इयररिंग्स के साथ पूरा किया, साथ ही कैप्शन में लिखा, ”रेड कलर के साथ सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हूं।”

एक और पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”रेड महज एक कलर नहीं है। यह मूड है।” नरगिस के करियर पर नजर डालें तो, एक्टिंग में आने से पहले वह मॉडल थीं। उन्होंने कई विदेशी मॉडलिंग एजेंसियों के साथ काम किया और साल 2009 में किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बन गईं। यहां से उनके लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया। फिल्म मेकर इम्तियाज अली की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्हें रणबीर कपूर स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘रॉकस्टार’ के लिए उन्हें अप्रोच किया। इस तरह उन्होंने 2011 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा।

इसके बाद 2013 में राजनीतिक थ्रिलर ‘मद्रास कैफे’ में नजर आईं और फिर ‘मैं तेरा हीरो’, ‘अजहर’, ‘अमावस’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। 44 साल की अभिनेत्री ने हॉलीवुड की जासूसी एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘स्पाई बाय पॉल फेग’ में भी अभिनय किया, जिसमें मेलिसा मैकार्थी, जेसन स्टैथम, रोज बायरन, जूड लॉ, मिरांडा हार्ट, बॉबी कैनवले, पीटर सेराफिनोविच, मोरेना बैकारिन और एलीसन जैनी ने अभिनय किया। नरगिस सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहीं, उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू करते हुए 2015 में रिलीज हुई कॉमेडी ‘स्पाई’ में काम किया।

उन्होंने इसमें अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया, जो एक चोरी हुए पोर्टेबल न्यूक्लियर डिवाइस का पता लगाने की कोशिश करती है। इस फिल्म में उनके साथ मेलीसा मैक्कार्थी, जेसन स्टैथम, जूड लॉ और रोज बयारन जैसी हस्तियां शामिल थीं। नरगिस को अब से पहले अजयन वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ में देखा गया था। इसमें अनुपम खेर, नीना गुप्ता और जुगल हंसराज लीड रोल में थे। वह जल्द ही पवन कल्याण स्टारर पीरियड फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 – स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट’ में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें