एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर अपने बड़े पैमाने, शानदार लोकेशंस और मजेदार अफरा-तफरी के लिए खूब चर्चा में है। लेकिन इस पूरी फिल्म के पीछे एक ऐसा नाम भी जुड़ा है, जिसकी वजह से इस फ्रेंचाइज़ी की कॉमेडी की पहचान बनी दिवंगत लेखक नीरज वोरा।
ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक नकली फिल्म की शूटिंग करते-करते पूरी टीम असली जंगल की मुश्किलों में फंस जाती है। कहानी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और भव्य है, लेकिन इसकी असली जान वही क्लासिक कॉमेडी है, जिसके लिए नीरज वोरा जाने जाते थे।
नीरज वोरा की इस सोच को निर्देशक अहमद खान ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से पर्दे पर उतारा है। वहीं फरहाद सामजी के मजेदार संवाद और अक्षय कुमार की शानदार कॉमिक टाइमिंग फिल्म में वही पुराना ‘वेलकम’ वाला मजा वापस लाती नजर आती है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी नीरज वोरा को लेकर पूरी टीम भावुक दिखाई दी। अक्षय कुमार ने उनके बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को स्वर्गीय नीरज वोरा जी ने लिखा है। मैंने इंडस्ट्री में तीन लोगों प्रियदर्शन जी, राजकुमार संतोषी जी और नीरज वोरा जी से सबसे ज्यादा सीखा है। मेरी कॉमेडी की समझ और मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।”
फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ महसूस होता है कि पूरी टीम ने नीरज वोरा की लिखी हुई कॉमेडी की आत्मा को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। अहमद खान के निर्देशन, फरहाद सामजी के संवाद और कलाकारों की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने इस कहानी को उसी अंदाज़ में पेश किया है, जैसा शायद नीरज वोरा चाहते थे भरपूर मनोरंजन, जबरदस्त उलझनें और बिना रुके हंसाने वाली कॉमेडी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...