Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेगेटिव किरदार नए प्रयोग करने की स्वतंत्रता देते हैं : रेवा कौरसे

January 9, 2025

नेगेटिव किरदार नए प्रयोग करने की स्वतंत्रता देते हैं : रेवा कौरसे

Reva Coursey : टीवी शो ‘दीवानियत’ में अलीशा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रेवा कौरसे ने बताया कि नकारात्मक भूमिकाएं आपको प्रयोग करने की स्वतंत्रता देती हैं, जो आमतौर पर सकारात्मक किरदारों में नहीं होती।

रेवा ने कहा, ‘‘एक कलाकार के तौर पर अलीशा का किरदार निभाना मेरे लिए एक रोमांचक अनुभव रहा है। वह कई परतों वाली एक जटिल भूमिका है और उसके डार्क पक्ष को तलाशना चुनौतीपूर्ण और फायदेमंद दोनों रहा।’’

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘नकारात्मक भूमिकाएं आपको भावनाओं के साथ प्रयोग करने की स्वतंत्रता देती हैं, जो आमतौर पर सकारात्मक किरदारों में नहीं होती।’’

बता दें, दीवानियत की मौजूदा कहानी में रेवा अलीशा का किरदार निभा रही हैं। धारावाहिक को काफी पसंद किया जा रहा है। कई ट्विस्ट कहानी में आ रहे हैं। ताजा एपिसोड में अलीशा का देव (मुख्य किरदार) के प्रति जुनून हताशा में बदलता दिख रहा है। देव और मन्नत के बीच के बंधन को स्वीकार करने में असमर्थ अलीशा देव का प्यार जीतने की चाह में जोड़े के बीच दरार पैदा करने की ठान लेती है।

अभिनेत्री ने अपने किरदार अलीशा को दिलचस्प बताया।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैंने अलीशा के किरदार के साथ बहुत कुछ सीखा है और इससे एक कलाकार के रूप में मेरे में काफी निखार आया। मैं दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि कहानी के आगे बढ़ने के साथ-साथ वे शो को समर्थन देते रहेंगे। देव के प्रति अलीशा का जुनून एक गहरी भावनात्मक उथल-पुथल से उपजा है और मैं उसकी यात्र को पूरी ईमानदारी से निभा रही हूं।’’

‘दीवानियत’ की कहानी जीत और मन्नत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच प्रेम का रिश्ता है मगर उनके परिवारों के बीच झगड़ा या आपसी मनमुटाव है। दीवानियत का प्रीमियर 11 नवंबर 2024 को स्टार प्लस पर हुआ था। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

इस सीरीज में कृतिका सिंह यादव, विजयेंद्र कुमेरिया और नवनीत मलिक मुख्य भूमिका में हैं। यह तमिल सीरीज ‘ईरामना रोजवे’ का हिंदी रीमेक है। रेवा को ‘‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’’ में निभाए किरदार के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें