Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ना हाथों में चूड़ा और ना मांग में सिंदूर, Athiya की लुक देख फूटा लोगों का गुस्सा, लगा दी नई नवेली दुल्हन की क्लास

January 31, 2023

ना हाथों में चूड़ा और ना मांग में सिंदूर, Athiya की लुक देख फूटा लोगों का गुस्सा, लगा दी नई नवेली दुल्हन की क्लास

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की हाल ही में शादी हुई है जिसके बाद सभी फैंस इंतजार कर रहे थे अथिया शेट्टी की शादी के बाद की पहली लुक देखने के लिए। लेकिन खुश होने की बजाए फैंस अथिया की लुक देख बेहद नाराज हो गए और बुरी तरह ट्रोल करने लगे। दरअसल, अन्ना की लाडली बेटी अपने पति केएल राहुल के नाम का सिंदूर लगाना ही बंद कर दिया। ना गले में मंगलसूत्र पहना, ना हाथों में चूड़ा अथिया शेट्टी का यह टपोरी लुक देख उनके चाहने वाले उनसे काफी नाराज है गए। बता दें के सोशल मीडिया पर अथिया और केएल राहुल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों को ये बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी के शादी के कुछ ही दिन बाद ही उन्हें अथिया का कुंवारों जैसा लुक देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अथिया की तस्वीरें देख ट्रोलर्स कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने अथिया शेट्टी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम शादीशुदा हो…वैसे रहो, टपोरी वाला लुक मत रखो। तो वहीं अन्य यूजर लिखता है ‘शादी खत्म हुई नहीं की सिंदूर गायब।’

तो एक यूजर कहता है – फोटोज खिंचवाने के लिए शादी की थी क्या? एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देख कमेंट बॉक्स में ऐसे ही कमेंट्स की लाइन लगी हुई है। शेट्टी शादी के बाद हर दूसरे दिन अपने खास दिनों की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका लुक देख लोग एक्ट्रेस से बहुत खफा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें