Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘देवरा’ की नया पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में दिखे एक्टर

January 1, 2024

एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘देवरा’ की नया पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में दिखे एक्टर

मुंबई: दक्षिण भारतीय अभिनेता एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म ‘देवरा’ की नया पोस्टर रिलीज हो गया है।मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म, देवरा के निर्माताओं ने एक धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें एनटीआर जूनियर कोतीव्र और उग्र लुक में दिखाया गया है। एनटीआर जूनियर ने पोस्टर शेयर कर लिाखा,आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। 8 जनवरी को #देवरा की झलक आप सभी को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।’

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, देवरा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। देवरा का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।देवरा के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया, और छायांकन आर रत्नावेलु ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें