Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विद्युत जामवाल की फिल्म‘आईबी 71’का नया प्रोमो रिलीज

April 29, 2023

विद्युत जामवाल की फिल्म‘आईबी 71’का नया प्रोमो रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म‘आईबी 71’का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म‘आईबी 71’भारतीय खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान के बीच युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म आईबी 71 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक अंडरकवर एंजेट के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में विद्युत जामवाल को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक मास्टर जासूस के रुप में दिखाया गया है, जो हमेशा दुश्मन से दस कदम आगे रहते हैं।

विद्युत ने बताया, ‘‘इस स्पेशल प्रोमो के साथ, हम यह दिखाना चाहते थे कि इंटेलिजेंस ब्यूरो हमेशा सतर्क रहता है, चाहे कुछ भी हो। एक जासूस के लिए, यह केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि तेज दिमाग और दुश्मन की हर चाल का अनुमान लगाने की क्षमता के बारे में भी है।‘आईबी 71’एक ऐसी फिल्म है जो आपको भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो की रोमांचकारी दुनिया की एक झलक दिखाएगी।‘’’ विद्युत जामवाल ने फिल्म आईबी71 को अपने प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो के बैनर तले को-प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अब्बास सैय्यद मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी है। यह फिल्म 12 मई , 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें