Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 की शुरुआत में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन-रोमांस से लेकर थ्रिल और ड्रामा तक

January 1, 2026

2026 की शुरुआत में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, एक्शन-रोमांस से लेकर थ्रिल और ड्रामा तक

New Year OTT Web series 2026: नया साल आते ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए जबरदस्त कंटेंट की लाइन-अप तैयार है। जनवरी 2026 में कई थ्रिल वेब सीरीज़ और फिल्में स्ट्रीम होने वाली हैं, जिनमें इंटरनेशनल फैंटेसी से लेकर देसी क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा तक सब कुछ शामिल है। साल की शुरुआत कुछ बड़े टाइटल्स के साथ हो रही है, जिन्हें लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

OTT पर जनवरी 2026 की चर्चित रिलीज़

तस्करी: द स्मगलर्स वेब
क्राइम थ्रिलर जॉनर की इस वेब सीरीज़ में इमरान हाशमी एक कस्टम्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। कहानी अंतरराष्ट्रीय तस्करी के जाल और उसे बेनकाब करने की मुहिम के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज़ 14 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने की तैयारी में है।

A Knight of the Seven Kingdoms
गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स के फैंस के लिए वेस्टरॉस में लौटने का मौका। जॉर्ज आर. आर. मार्टिन की ‘डंक और एग’ कहानियों पर आधारित यह सीरीज़, मूल गेम ऑफ थ्रोन्स से करीब 100 साल पहले की दुनिया दिखाती है। कहानी एक युवा नाइट सर डंकन द टॉल और उसके स्क्वॉयर एग के सफर को पेश करती है। यह सीरीज़ 14 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

De De Pyaar De 2
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर आशीष और आयशा के किरदार में लौट रहे हैं। पहले भाग में लड़के वालों की हामी मिल चुकी थी, अब कहानी लड़की वालों की तरफ बढ़ेगी। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

Haq
यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर यह कोर्टरूम ड्रामा एक चर्चित कानूनी मामले से प्रेरित है। सामाजिक और कानूनी पहलुओं को छूती यह फिल्म 2 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

120 बहादुर
फरहान अख्तर की इस वॉर फिल्म में 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की वीरता को दिखाया गया है। देशभक्ति और साहस से भरी यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर आने की संभावना है।

कुल मिलाकर, 2026 की शुरुआत OTT दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज लेकर आ रही है, जहां हर जॉनर के शौकीनों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें