Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nikkhil Advani ने Mumbai Diaries Season 2 की शूटिंग का खतरनाक किस्सा किया शेयर

October 10, 2023

Nikkhil Advani ने Mumbai Diaries Season 2 की शूटिंग का खतरनाक किस्सा किया शेयर

मुंबईः निर्देशक निखिल आडवाणी ने मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग के अनुभव को याद किया। डायरेक्टर ने इसे खतरनाक चीज बताया। उन्होंने कहा, ’इस सीजन की शूटिंग से हमें काफी अनुभव हुआ, यह निश्चित रूप से एक खतरनाक बात थी। सेट के प्रोडक्शन डिजाइन में हर जगह चबूतरा था और एक खास सीन में कोंकणा का पानी से भरे कमरे में जाना था।’

पढ़ें बड़ी खबरें : अब इस मंदिर में नहीं कर सकेंगे मां के चरण स्पर्श, जानिए पूरा मामला

निखिल ने कहा, ‘हम उस कमरे के अंदर थे, शूटिंग कर रहे थे और उसमें पानी भर रहे थे, हमें एहसास नहीं था कि दीवारों पर इसका कितना प्रभाव पड़ रहा है। हमें सेट से बाहर कूदना पड़ा क्योंकि दीवारें हिलने लगी थी। कुल मिलाकर, यह सब खतरनाक था, लेकिन रोमांच से भरपूर था, जिससे यह निश्चित रूप से एक मजेदार शूटिंग अनुभव भी बन गया।’

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और एम्मे एंटरटेनमेंट के मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी द्वारा निर्मति मुंबई डायरीज़ एस 2 में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, श्रेया धनवंतरी, नताशा भारद्वाज, सत्यजीत दुबे, मृण्मयी देशपांडे, टीना देसाई, परमब्रत चट्टोपाध्याय, रिधि डोगरा और प्रकाश बेलवाड़ी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आठ-एपिसोड की सीरीज का प्रीमियर 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें