Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nora Fatehi का ग्लोबल धमाका! रेवन्नी के साथ नया ट्रैक जल्द होगा रिलीज

August 7, 2025

Nora Fatehi का ग्लोबल धमाका! रेवन्नी के साथ नया ट्रैक जल्द होगा रिलीज

मुंबई: ग्लोबल आइकन नोरा फतेही एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार हैं। इस बार वह नजर आएंगी तंज़ानियन सुपरस्टार रेवान्नी के साथ, और दोनों का यह नया इंटरनेशनल ट्रैक ‘Oh Mama Tetema’ इस समर का अगला बड़ा म्यूज़िकल धमाका साबित हो सकता है। इस गाने का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारे अगले समर बैंगर ‘ओह मामा टेटेमा’ की पहली झलक 🤎 🇹🇿 🇮🇳 #OMT प्री-सेव लिंक मेरे बायो में है! चलिए शुरू करते हैं!”

ग्लैमर, एनर्जी और संस्कृति का यूनिक ब्लेंड

गाने के पोस्टर में नोरा अपने ट्रेडमार्क ग्लैमर के साथ-साथ ट्राइबल और अफ्रीकी एस्थेटिक्स को भी अपनाती दिख रही हैं। वहीं रेवान्नी अपने बोंगो फ्लेवर और ग्लोबल स्वैग से इस कोलैबोरेशन को नया आयाम दे रहे हैं।

इस ट्रैक को खास बनाता है इसका क्रॉस-कल्चरल फ्यूजन जहां अफ्रीकी बीट्स भारतीय मेलोडी से टकराती हैं, वहीं विज़ुअल्स में देसी और ट्राइबल लुक्स का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा की आवाज़ और श्रेया घोषाल की मधुरता

इस गाने की सबसे बड़ी सरप्राइज़ यह है कि नोरा फतेही न सिर्फ स्क्रीन पर नजर आएंगी, बल्कि इस ट्रैक में अपनी आवाज़ भी देंगी। यही नहीं, भारत की स्वर कोकिला श्रेया घोषाल भी इस गाने का हिस्सा हैं, जो इसमें एक भावुक भारतीय टच जोड़ती हैं। यह संयोजन इस गाने को एक सच्चे इंटरनेशनल म्यूजिक प्रोजेक्ट में बदल देता है।

नोरा की ग्लोबल यात्रा में नया पड़ाव

‘Oh Mama Tetema’ नोरा फतेही के पिछले हिट इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे “Jalebi Baby” और “Light the Sky” की ही कड़ी है। खासकर Jason Derulo के साथ उनका गाना “Jalebi Baby (Remix)” वैश्विक मंच पर जबरदस्त हिट रहा, जिसे 130 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।

अब, Oh Mama Tetema नोरा की ग्लोबल अपील और म्यूजिकल वर्सेटिलिटी का अगला स्टेप माना जा रहा है।

रिलीज डेट: 9 अगस्त 2025

अगर आप म्यूजिक, फैशन और कल्चर के प्रेमी हैं, तो इस गाने को मिस करना मुमकिन नहीं। नोरा और रेवान्नी की जोड़ी न सिर्फ म्यूजिक को जोड़ रही है, बल्कि दो अलग संस्कृतियों को भी एक खूबसूरत पुल से जोड़ रही है। ‘Oh Mama Tetema’ 9 अगस्त को रिलीज़ होगा तैयार हो जाइए इस समर को एक नई धुन पर झूमने के लिए!

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें