Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Palestine War- इजरायल जंग से बचकर सुरक्षित देश लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखी मायूसी…वीडियो आया सामने

October 9, 2023

Israel-Palestine War- इजरायल जंग से बचकर सुरक्षित देश लौटी नुसरत भरूचा, चेहरे पर दिखी मायूसी…वीडियो आया सामने

नेशनल डेस्क- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हो रही जंग के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजराइल में फंस गई थीं। नुसरत भरूचा के इजराइल में फंसने की खबर आने के बाद उनके फैंन्स परेशान हो गए थे और हर कई उनकी सही सलामत देश वापसी की प्रार्थना कर रहा था। वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस भारत लौट आई हैं। उनके मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते की वीडियो सामने आई है।

देश सुरक्षित लौटी नसरत भरुचा
जंग के बीच इजरायल में फंसी नुसरत भारत सुरक्षित लौट आई है। नुसरत सही सलामत है, हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई।

इजरायल में फंसी थी नुसरत
नुसरत भरूचा की टीम ने शनिवार को जानकारी दी थी कि नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं. लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गई। पहले उनकी टीम का नुसरत से संपर्क नहीं हो पा रहा था लेकिन एंबेसी की मदद से उनसे संपर्क किया गया। उनकी टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं। वहीं सोमवार को वीडियो सामने आया जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आती दिखी। वहीं नुसरत को देखकर उनके फैंस ने अब राहत की सांस ली है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें