O Romeo Box Office Day 5: शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि आलोचनात्मक स्तर पर इसे बहुत सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार चर्चा में रही। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी, जो वैलेंटाइन डे से ठीक पहले का समय था। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी।
मंगलवार को फिल्म ने बनाई कमाई
फिल्म के रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ‘ओ रोमियो’ ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन यह बढ़कर 12.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, लेकिन तीसरे दिन भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के कारण दर्शक कम आए और कमाई सिर्फ 9 करोड़ रुपये रही। वीकडेज में आने पर सोमवार को कमाई और गिरकर 4.75 करोड़ रुपये हो गई थी।
लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली और इस दिन 5.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये हो गई।
ये भी पढ़ें :
शाहिद कपूर की दो फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे
‘ओ रोमियो’ ने मंगलवार के दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में जगह बना ली। इसने शाहिद की दो पिछली फिल्मों ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ (36.37 करोड़ रुपये) और ‘बदमाश कंपनी’ (34.98 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म के निर्माताओं, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि फिल्म ने दुनिया भर में कुल 61.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें भारत में 46.75 करोड़ और विदेशों से 15 करोड़ रुपये शामिल हैं। निर्माताओं ने अपने पोस्ट में दर्शकों के समर्थन के लिए आभार भी जताया।
Grateful for the steady love and support from audiences everywhere! 🙏✨
The journey of O’Romeo continues in cinemas.Book your tickets now!
🔗 – https://t.co/hj2I9vGfIX#SajidNadiadwala presents
A #VishalBhardwaj film#ORomeo in cinemas now!! pic.twitter.com/6Pe7flnpb2— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) February 17, 2026
फिल्म की कहानी और कास्ट
‘ओ रोमियो’ गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की कहानी पर आधारित है, जो हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से ली गई है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है और यह सिनेमाघरों में अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

