एंटरटेनमेंट डेस्क: सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय में गहरे दुख में हैं। एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। इस खबर से परिवार और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। सिद्धार्थ इन दिनों अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं।
मंगलवार रात सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने पिता के साथ अपनी कई पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उनके पिता एक ईमानदार, सच्चे और मजबूत इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ जीवन जिया और कभी किसी के आगे नहीं झुके। उनके पिता ने उन्हें सख्ती के बिना अनुशासन सिखाया और बिना घमंड के ताकत का असली मतलब समझाया।
अभिनेता ने आगे लिखा कि उनके पिता ने मर्चेंट नेवी में कैप्टन के रूप में काम किया और समुद्र में बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। जीवन में कई कठिनाइयों और बीमारी के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। स्ट्रोक आने के बाद वह व्हीलचेयर पर आ गए थे, लेकिन उनका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच हमेशा कायम रही। उनके पिता की ईमानदारी और ताकत ही उनकी सबसे बड़ी विरासत है, जिसे वह हमेशा आगे बढ़ाएंगे। उनके पिता भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार, सीख और प्यार हमेशा उनके साथ रहेंगे। मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं। आपका नाम और आपके मूल्य हमेशा जिंदा रखूंगा। लव यू डैड।
View this post on Instagram
बता दें सुनील मल्होत्रा लंबे समय से बीमार थे। कुछ महीने पहले सिद्धार्थ ने एक बातचीत के दौरान पिता की तबीयत का जिक्र भी किया था। पिता के निधन की खबर मिलते ही उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी भी तुरंत दिल्ली पहुंच गईं। परिवार ने अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...