ओडिशा क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से पूछताछ करने वाली है। मामला 1000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले से जुड़ा है। इसमें सोलर टेक्नो एलायंस कंपनी का नाम आया है। आरोप है कि STA कई देशों में क्रिप्टो निवेश की आड़ में घोटाला किया है। सोलर टेक्नो एलायंस (STA) से जुड़े मामले में गोविंदा से पूछताछ की वजह ये है कि गोविंदा इस कंपनी के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। EOW की ओर से 13 सितंबर को इसकी जानकारी दी गई।
आपको बतादें कि गोविंदा इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन पर लोगों को निवेश के लिए उकसाने का आरोप है। इसलिए ईओडब्ल्यू गोविंदा को समन कर भुवनेश्वर बुला सकती है या फिर मुंबई जाकर उनसे पूछताछ कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, सौर प्रौद्योगिकी अलायंस को 2021 में शुरू किया गया था। कुछ महीने पहले गोवा में कंपनी का एक इवेंट हुआ था, इसमें अभिनेता गोविंदा शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने लोगों को एसटीए में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। गोविंदा की बातों पर विश्वास करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने इस कंपनी में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की बात पता चली है। बाद में जांच में पता चला कि कंपनी ने आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।