Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pulkit Samrat की फिल्म ‘Rahu Ketu’ का ऑफिशियल ऐलान, Varun Sharma और Shalini Pandey के साथ फैंटेसी से भरपूर कॉमेडी में आएंगे नजर

April 2, 2025

Pulkit Samrat की फिल्म ‘Rahu Ketu’ का ऑफिशियल ऐलान, Varun Sharma और Shalini Pandey के साथ फैंटेसी से भरपूर कॉमेडी में आएंगे नजर

Pulkit Samrat : मशहूर एंटरटेनमेंट हाउस जी स्टूडियोज ने अपनी नई महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राहु केतु’ का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए मशहूर पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण शर्मा और शालिनी पांडे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म दर्शकों को हंसी, फैंटेसी और शानदार कहानी के सफर पर ले जाने का वादा करती है।

फिल्म का निर्देशन विपुल विग कर रहे हैं। आज एक भव्य मुहूर्त के साथ फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई, जिसमें जोश और उत्साह देखने लायक था। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, जो हिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, एक बार फिर साथ नजर आएंगे। उनकी पॉपुलर ब्रोमांस जोड़ी एक बार फिर यादगार और मजेदार पलों से भरपूर होगी।

थिएटर के बड़े पर्दे के अनुभव के लिए खास तौर पर बनाई गई इस फिल्म का नया और अनोखा कांसेप्ट इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करता है।

सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा करते हुए पुलकित सम्राट ने लिखा –
“कुछ लोग इसे किस्मत कहते हैं, हम इसे #RahuKetu का खेल कहते हैं! 🤭
और ये आपके जीवन में भी जल्द ही प्रवेश करेंगे, शूटिंग शुरू हो चुकी है।”

इंटरनेट पर पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
पुलकित सम्राट का इंस्टाग्राम पोस्ट

फिल्म के दिलचस्प टाइटल और अनोखे कांसेप्ट ने पहले ही सिनेमा प्रेमियों में काफी उत्सुकता जगा दी है। फिल्म से दर्शकों को हास्य, फैंटेसी और बड़ी-बड़ी कहानियों का दिलचस्प मिश्रण मिलने की उम्मीद है। निर्देशक की नई सोच, दमदार कास्ट और अनुभवी प्रोडक्शन टीम के साथ ‘राहु केतु’ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता! सफर पर निकलने से पहले जान लें आज के ताजा रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें