Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 सितंबर को लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का,Prime Video पर आएगी ‘Do You Wanna Partner’

August 25, 2025

12 सितंबर को लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का,Prime Video पर आएगी ‘Do You Wanna Partner’

एंटरटेनमेंट डेस्क: डू यू वाना पार्टनर धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसका निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता ने किया है, शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार इसके एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर है, इस सीरीज़ का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। इस सीरीज़ को नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखा है,और इसे मिथुन गंगोपाध्याय और निशांत नायक ने क्रिएट किया है

तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी, जिनके साथ जावेद जाफ़री, नकुल मेहता, नीरज काबी, श्वेता तिवारी, सूफ़ी मोतीवाला और रणविजय सिंहा जैसे शानदार कास्ट भी शामिल है

डू यू वाना पार्टनर का प्रीमियर 12 सितंबर को केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा

ये भी पढ़ें : PAK क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, BCCI ने भी तोड़ी चुप्पी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन मंच, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की, कि उसकी नई ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, डू यू वाना पार्टनर का प्रीमियर 12 सितंबर को किया जाएगा। धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह दिलचस्प और मज़ेदार सीरीज़ करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जबकि एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार जुड़े हैं, इस सीरीज़ का निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। डू यू वाना पार्टनर की कहानी नंदिनी गुप्ता, अर्श वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है, और इसे गंगोपाध्याय व निशांत नायक ने क्रिएट किया है। इस शो में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी, इनके साथ जावेद जाफ़री, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफ़ी मोतीवाला और रणविजय सिंहा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। डू यू वाना पार्टनर 12 सितंबर से केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

डू यू वाना पार्टनर एक अनोखी और नए दौर का कॉमेडी-ड्रामा है, जो दो जिंदादिल जिगरी दोस्त शिखा और अनाहिता (जिनका किरदार तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी निभा रही हैं) की कहानी बयां करती है। दोनों दोस्त अपना खुद का अल्कोहल स्टार्ट-अप शुरू करने के एक साहसिक मिशन पर निकलती हैं। शहरी जीवन की चहल-पहल और अव्यवस्था की पृष्ठभूमि पर, यह कहानी दो दोस्तों की उस यात्रा को दर्शाती है, जिसमें वे क्राफ्ट बीयर की पुरुष-प्रधान दुनिया में अपनी जगह बनाती हैं। परंपराओं को चुनौती देते हुए, नियमों को तोड़ते हुए और अजीबोगरीब हालात से जूझते हुए, वे जुगाड़, जज़्बे और स्टाइल के साथ अपनी किस्मत खुद लिखती हैं। डू यू वाना पार्टनर महिला महत्वाकांक्षा, आत्मनिर्भरता, पैना और दिल को छू लेने वाला चित्र पेश करती है। अपनी हटकर लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी कहने की शैली के साथ, यह सीरीज़ शून्य से कुछ नया बनाने के उतार-चढ़ाव और उस खूबसूरत अफ़रा-तफ़री को बखूबी दर्शाती है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डाइरेक्टर और ओरिजिनल्स प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, “प्राइम वीडियो में हमारा सतत प्रयास है कि हम दुनिया भर के अपने दर्शकों के लिए रोचक, नई और अनोखी कहानियाँ प्रस्तुत करें। डू यू वाना पार्टनर महत्वाकांक्षा, दोस्ती और जज़्बे की कहानी है जहाँ दो महिलाएँ पुरुष-प्रधान उद्योग में अपनी राह खुद बनाते हुए पुराने नियमों को बदल देती हैं। धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी ने हमेशा ऐसी कहानियाँ दी हैं, जो दिल को छू लेने वाली और हास्य से भरपूर हैं , और यह सीरीज़ भी उसी परंपरा का हिस्सा है। अपने सहज और जुड़ाव पैदा करने वाले किरदारों, तीक्ष्ण लेखन और विशिष्ट भारतीय अंदाज़ के साथ, यह सीरीज़ महिला उद्यमिता को गर्मजोशी, बुद्धि और ऊर्जा से भरपूर अंदाज़ में प्रस्तुत करती है, जिसे तमन्ना, डायना और शानदार कलाकारों की टीम के जीवंत प्रदर्शन ने और प्रभावशाली बना दिया है। हमें गर्व है कि हम इस जोशीली और अनोखी सीरीज़ को अपने बढ़ते हिंदी ओरिजिनल्स की सूची में जोड़ रहे हैं, और अब हमें इंतज़ार है कि भारत और दुनिया भर के दर्शक इसे देखें।”

डू यू वाना पार्टनर के निर्माता, करण जौहर ने साझा किया, “डू यू वाना पार्टनर एक साहसिक, जीवंत और बिंदास मज़ेदार कहानी है—जो नई पीढ़ी के उद्यमियों का जज़्बा, जज़्बात और संघर्ष दिखाती है, ख़ासकर उन महिलाओं का जो असामान्य उद्योगों में अपनी छाप छोड़ रही हैं। यह सीरीज़ अनोखी है, भावनाओं से भरपूर है और जुगाड़ की भारतीय भावना पर आधारित है। प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करना धर्मैटिक एंटरटेनमेंट में हम सभी के लिए रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव रहा है। साथ मिलकर हमने दर्शकों तक ऐसी साहसिक और समकालीन कहानियाँ पहुँचाई हैं, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में फैली हुई हैं। हमें उस रंगीन और हलचल से भरी दुनिया पर गर्व है, जिसे हमने रचा है, और उससे भी अधिक उस संदेश पर, जिसे यह कहानी आगे बढ़ाती है। मुझे बेहद खुशी है कि यह कहानी, जो एक बेहद स्थानीय विचार से जन्मी थी, अब दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।”

‘डू यू वाना पार्टनर’ के निर्माता अपूर्व मेहता ने कहा, “डू यू वाना पार्टनर के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसी सीरीज़ बनाना था, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ प्रासंगिक भी हो। तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के नेतृत्व में जावेद जाफ़री, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी और नीरज काबी जैसे शानदार कलाकारों ने हर दृश्य में प्रामाणिकता, गर्मजोशी और ऊर्जा भर दी है, जिससे कहानी को जीवंतता मिली है। पर्दे के पीछे भी एक बेहतरीन क्रिएटिव टीम ने अपने जुनून और दृष्टिकोण से इस सीरीज़ को बनाया है, जो हर फ्रेम में झलकता है। हमें बेहद खुशी है कि अब यह खास कहानी प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने के साथ भारत और दुनिया भर के दर्शकों से साझा की जाएगी।”

डू यू वाना पार्टनर के एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर शोमेन मिश्रा ने कहा, “यह सीरीज़ हमारे लिए विचार से लेकर पर्दे तक एक बेहद संतोषजनक रचनात्मक यात्रा रही है। इसकी खासियत केवल इसका हास्य और जीवंतता नहीं, बल्कि यह भी है कि यह महत्वाकांक्षा और महिला मित्रता को सच्चाई और दिल से दर्शाती और उसका उत्सव मनाती है। तमन्ना और डायना अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से स्क्रीन पर जान डाल देती हैं, जबकि हमारे बाकी शानदार कलाकार इसकी दुनिया में गहराई, भाव और गर्मजोशी जोड़ते हैं, जिसे हमने रचा है। नंदिनी गुप्ता, मिथुन गंगोपाध्याय और अर्श वोरा के नेतृत्व वाली लेखन, टीम ने एक ऐसी दुनिया बनाई है जो आधुनिक है, बेहद मज़ेदार है और दिल से जुड़ी हुई है, जिसे अर्चित और कॉलिन के निर्देशन ने शानदार अंदाज़ में जीवंत कर दिया है। हमें गर्व है कि हमने कुछ ऐसा बनाया है जो रिलेटेबल और रिफ्रेशिंग है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें