Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम नवमी पर Sony Entertainment Television पर ‘श्रीमद रामायण’ का एक घंटे का एपिसोड होगा प्रसारित

April 16, 2024

राम नवमी पर Sony Entertainment Television पर ‘श्रीमद रामायण’ का एक घंटे का एपिसोड होगा प्रसारित

मुंबई: ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर 17 अप्रैल को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ का एक घंटे का विशेष एपिसोड लेकर आ राह है। ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर और महत्वपूर्ण कहानी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, अभिनेता सुजय रेउ ने कहा, प्रभु श्रीराम को भगवान हनुमान पर पूरा विश्वास है,

जो दृढ़ता से उनके पक्ष में खड़े हैं और लंका में माता सीता की खोज-खबर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। भगवान हनुमान का उनके प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण और उनके कार्य निष्ठा से भरे हुए हैं, और माता सीता के ठिकाने का सबूत लाने की उनकी प्रतिबद्धता कोई साधारण काम नहीं है, बल्कि सही काम करने के स्थायी विश्वास का प्रतीक है।

भगवान हनुमान एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे, और वह साबित करेंगे कि सबसे मुश्किल हालातों को भी विश्वास और दृढ़ संकल्प से दूर किया जा सकता है। सुजय रेउ ने कहा,राम नवमी के शुभ अवसर पर 1 घंटे के विशेष एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि भगवान हनुमान श्रीराम की अंगूठी लेकर माता सीता की खोज पर निकले हैं।

आखिरकार आने वाले एपिसोड्स में, भगवान हनुमान को लंका पहुंचने और माता सीता को अंगूठी देने की कठिन परीक्षाओं से गुज़रते देखना दिलचस्प होगा। इस रामनवमी पर, रात 9:00 बजे ‘श्रीमद रामायण’ का 1 घंटे का विशेष एपिसोड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें