Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

February 25, 2023

एक बार फिर Nawazuddin Siddiqui की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

बॉलीवुड के फेमस एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी के विवाद के चलते एक्टर की पत्नी ने एक बार फिर गभीर आरोप लगाए हैं। बता दें के एक्स वाइफ आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें – एक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया सिद्दीकी रोते हुए कह रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनसे उनके बच्चे छीनना चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दें के वो इन दिनों आर्थिक तंगी से भी जूझ रही हैं।

आलिया ने कैप्शन लिखा-, ‘एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर। उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है. वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंंगी।’

साथ ही उन्होंने कहा – ‘नवाज ने कल कोर्ट में एक केस डाला है, जिसमें उनका कहना है कि वो बच्चे की कस्टडी चाहते हैं. मैं आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस शख्स ने कभी बच्चों को महसूस ही नहीं किया है, ना पेट में महसूस किया, ना उसके बाद महसूस किया. जिसे नहीं पता कि बच्चे का डायपर कितने का आता है. डायपर पहनाते कैसे हैं. उसे ये नहीं पता कि बच्चे बड़े कब हो गए, उसे कुछ नहीं पता और उन बच्चों को मुझसे छीनकर ये बताना चाहता है अपने पावर से और दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaliya Siddiqui (@aaliyanawazuddin)

बच्चों के बारे में बात करते हुआ आलिया रोने लगती हैं और कहती हैं कि ‘नवाज अपनी पावर का गलत का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो पैसों से कुछ भी खरीद सकते हैं, लेकिन मेरे बच्चे मुझसे नहीं छीन सकते हैं.’ नवाजुद्दीन और अपने आलिया रिश्ते को लेकर आलिया कहती हैं, ‘तुमने मुझे अपनी पत्नी नहीं माना, लेकिन मैंने तुम्हे हमेशा अपना पति माना। इस चीज को मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी। मेरे पास एक-एक पैसे की दिक्कत है और तुम मेरे बच्चे मुझसे छीन रहे हो।’

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें