Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस हफ्ते OTT पर धमाका: 9 से 15 मार्च तक ये नई फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज़

March 10, 2026

इस हफ्ते OTT पर धमाका: 9 से 15 मार्च तक ये नई फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज़

OTT Release This Week 9th To 15th March: 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन तैयार है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, जी5, जियोहॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 22 नए टाइटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इन रिलीज में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, फैमिली ड्रामा और रियलिटी शो शामिल हैं, जिससे हर तरह के दर्शक नया कंटेंट एन्जॉय कर सकेंगे।

इस हफ्ते की प्रमुख ओटीटी रिलीज़

1. द ताज स्टोरी
तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 13 मार्च से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें :

2. मेड इन कोरिया
तमिल ड्रामा फिल्म, जिसमें प्रियंका मोहन शेनबा का किरदार निभा रही हैं। शेनबा का सपना सियोल घूमने का है और वह इसके लिए पैसे भी बचाती है। यह फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

3. ज़ूटोपिया 2
पुलिस ऑफिसर जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड एक नए रहस्य की जांच करते हैं, शहर में एक खतरनाक सांप हलचल मचा देता है। यह फिल्म 11 मार्च से JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

4. द फैमिली मैकमुलेन
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, एडवर्ड बर्न्स द्वारा लिखी और निर्देशित। यह 1995 की “द ब्रदर्स मैकमुलेन” का सीक्वल है। इसमें कॉनी ब्रिटन, बर्न्स, माइकल मैकग्लोन और अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 15 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

ये भी देखें :

5. वन पीस सीजन 2
लफी और उसके क्रू की कहानी जारी है, जहां वे ग्रैंड लाइन में खतरनाक दुश्मनों से भिड़ते हैं। इसे 10 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें