Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Neetu Kapoor के साथ ‘Naatu-Naatu’ गाने पर Padmini Kolhapure ने किया डांस

May 3, 2023

Neetu Kapoor के साथ ‘Naatu-Naatu’ गाने पर Padmini Kolhapure ने किया डांस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी ने सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाना नाटू नाटू पर डांस किया है।नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

शेयर किए गए वीडियो में पद्मिनी और नीतू किसी के घर पर हैं। इस दौरान नीतू ब्लैक ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं पद्मिनी ने ब्लू टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना है।

वीडियो शेयर करते हुए पद्मिनी ने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी पसंदीदा नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस।’पद्मिनी और नीतू के इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें