Site icon Dainik Savera Times

51 साल की उम्र में पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी, ट्रोलर्स ने जमकर लगाई क्लास

pak actress javeria abbasi

pak actress javeria abbasi

एंटरटेनमेंट डेस्क: पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री जवेरिया अब्बासी लंबे समय से लॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह कई हिट ड्रामों में मां और सास के किरदार निभा चुकी हैं और उनकी अदाकारी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। हालांकि, अपने निजी जीवन को लेकर वह अक्सर चर्चा और ट्रोलिंग का सामना करती रही हैं।

पहली शादी और तलाक

जवेरिया अब्बासी ने साल 1997 में अपने कजिन शमून अब्बासी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी है। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद जवेरिया ने अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश की। उन्होंने न सिर्फ बेटी को अच्छी परवरिश दी, बल्कि उसकी शादी भी धूमधाम से की।

51 साल की उम्र में दूसरी शादी

बेटी की शादी के बाद जवेरिया खुद को काफी अकेला महसूस करने लगी थीं। ऐसे में उन्होंने अपने जीवन को नया मौका देने का फैसला किया। तलाक के करीब 15 साल बाद 51 साल की उम्र में साल 2024 में उन्होंने बिजनेसमैन अदील हैदर से दूसरी शादी कर ली। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई थी। खास बात यह रही कि उनकी बेटी, दामाद और बेटी के ससुराल वाले भी इस निकाह में शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

जैसे ही जवेरिया ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, वे तेजी से वायरल हो गईं। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक तस्वीर में उनके पति अदील हैदर उन्हें बिंदी लगाते नजर आए, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके धर्म को लेकर गलत अटकलें लगानी शुरू कर दीं। इस पर अदील ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि वह मुस्लिम हैं और लोगों को बिना जानकारी के टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

वहीं जवेरिया अब्बासी ने भी ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 51 साल की उम्र में शादी करने पर लोगों ने उन्हें ताना दिया कि यह नानी-दादी बनने की उम्र है, शादी करने की नहीं। लेकिन उनका मानना है कि हर इंसान को अपनी खुशी चुनने का अधिकार है, चाहे उम्र कोई भी हो। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी को उनकी दूसरी शादी से कोई आपत्ति नहीं है और परिवार का पूरा साथ उन्हें मिला।

आज जवेरिया अपनी दूसरी शादी के बाद खुशहाल जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें लोगों की आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का फैसला किया है।

Video: सदन में गूंजा नशे का मुद्दा, सीएम सैनी ने बताई सरकार की कार्रवाई

Exit mobile version