इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दो दिवसीय दौरे के लिए तेल अवीव पहुंच गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पहुंच पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले पीएम मोदी साल 2017 में इजरायल गए थे।

पहले के अपडेट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी यह दौरा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर कर रहे हैं। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी कर कहा कि भारत और इज़राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में तेजी से प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और गहराई देने का एक अच्छा अवसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अपने इजराइली समकक्ष के साथ रक्षा, कृषि, विज्ञान और तकनीक, नवाचार, व्यापार और सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से दोनों देशों के बीच नई योजनाओं और लक्ष्यों की शुरुआत होगी।
#WATCH | Tel Aviv, Israel: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu, along with his wife Sara Netanyahu, received PM Modi at the airport
(Source: Reuters) pic.twitter.com/mirQPV3RsP
— ANI (@ANI) February 25, 2026
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल की संसद Knesset को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और यह भारत और इज़राइल के लोकतांत्रिक व संसदीय संबंधों को और मजबूत करेगा।
Tel Aviv: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu, along with his wife Sara Netanyahu, at the airport to welcome PM Narendra Modi.
At the invitation of PM Benjamin Netanyahu, PM Modi is undertaking a state visit to Israel from February 25-26, 2026.
(Pics: DD/Reuters) pic.twitter.com/tQE2R7mhV3
— ANI (@ANI) February 25, 2026
प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दोनों देशों के बीच सद्भाव और सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि उनका यह राजकीय दौरा भारत और इजराइल के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के साझा भविष्य को और उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...