Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान-भारत मैच पर अशोक पंडित का बड़ा बयान: जनता की भावनाओं से खिलवाड़

February 10, 2026

पाकिस्तान-भारत मैच पर अशोक पंडित का बड़ा बयान: जनता की भावनाओं से खिलवाड़

‘जनता की भावना से खिलवाड़’, पाकिस्तान-भारत मैच पर भड़के फिल्म निर्माता अशोक पंडित मुंबई। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच तय तारीख और समय पर खेला जाएगा क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच खेलने की अनुमति दे दी।

हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का विरोध भी शुरू हो चुका है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित का कहना है कि मैच खेलना देश के लिए जान गंवाने वाले हर परिवार की भावनाओं को राहत देना होगा। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को वापस लेने पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, “मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं।

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए क्योंकि एक ऐसा देश जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है, आतंकियों को पैदा करता है और शांति से उनका कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे देश के साथ मैच खेलना गलत है।” उन्होंने कहा, “ये मैच हमारे देश की जनता की भावनाओं के खिलाफ है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के खिलाफ है।

व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान जैसे देश के साथ किसी भी तरह का मैच, व्यापार या रिश्ता रखना, मैं उसके खिलाफ हूं।” बता दें कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान का कहना था कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा जरूर लेंगे लेकिन भारत के साथ होने वाले मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे, लेकिन अब आईसीसी से बातचीत के बाद पाकिस्तान के तेवर नरम पड़ गए हैं और वे भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर अपने मंसूबों को पूरा करने की कोशिश की थी। भारत और पाकिस्तान का मैच अब तय समय पर दर्शकों को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिलेगा। ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का समय शाम 7 बजे होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज यानी 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें