मुंबई: पाकिस्तान से भारत आकर बसे मशहूर गायक अदनान सामी हमेशा भारत के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार का इजहार करते रहते हैं। उनके गीतों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ उनके संगीत से ही नहीं, बल्कि उनके देश के प्रति प्रेम और समर्थन से भी बनी है। पहलगाम हमले का कड़ा विरोध हो, या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में भारत सरकार की सराहना, अदनान ने हर मौके पर अपने समर्थन का खुलकर इजहार किया है जिसके चलते उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ रहा है। इस कड़ी में एक्स यूजर सोहेल रशीद ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘भारतीय नागरिकता बनाए रखने के लिए कितने नाटक करने पड़ते हैं..मजबूत बने रहें।’?दरअसल, यूजर की ट्रोलिंग अदनान सामी के पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर बनाए जाने पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद सामने आई।
ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

