Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मृति मंधाना संग शादी टलने के बाद पहली बार पलाश मुच्छल आए नजर, फैंस बोले…

December 1, 2025

स्मृति मंधाना संग शादी टलने के बाद पहली बार पलाश मुच्छल आए नजर, फैंस बोले…

मनोरंजन डेस्क। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद भी दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अब शादी कब होगी और दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान कब आएगा। इसी बीच पलाश मुच्छल को एयरपोर्ट पर पहली बार देखा गया। शादी टलने के बाद यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

एयरपोर्ट पर लोगों का रिएक्शन
एयरपोर्ट पर दिखे पलाश अपनी मां और सिक्योरिटी टीम के साथ थे। वीडियो में देखा गया कि उन्होंने पैपराजी को पूरी तरह इग्नोर किया और बिना कुछ बोले जल्दी-जल्दी आगे बढ़ते रहे। वो ब्लैक आउटफिट में नजर आए और मीडिया से नजरें चुराते हुए दिखे। वीडियो सामने आते ही फैंस के कई तरह के रिएक्शन आने लगे।

एक यूज़र ने लिखा-“गलती करने वाले ही नजरें चुराते हैं। अब देखना होगा कि स्मृति उनसे शादी करती हैं या नहीं। दूसरे ने कहा– अगर स्मृति अब भी शादी करती है तो यह उसकी गलती होगी। वहीं कई लोग पलाश के सपोर्ट में भी दिखे। उसे अकेला छोड़ देना चाहिए, वो परेशान लग रहा है। वो काफी मायूस और घबराया हुआ दिख रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

23 नवंबर को होनी थी शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र में होनी थी। सारी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले एक इमरजेंसी की वजह से सब रोकना पड़ा। शादी टलने की पुष्टि स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले लगा कि थोड़ी देर में ठीक हो जाएंगे, लेकिन हालत खराब होती गई। फिर एंबुलेंस बुलानी पड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखा है।

क्यों टली शादी
तुहिन मिश्रा के अनुसार स्मृति अपने पिता से बेहद जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, शादी नहीं होगी। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा। ऐसे में स्मृति के लिए शादी से ज्यादा जरूरी अपने पिता का स्वास्थ्य है। शादी टलने से दोनों परिवार और फैंस भले ही निराश हुए हों, लेकिन सभी स्मृति के फैसले का सम्मान कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पलाश की चर्चा क्यों
शादी टलने के बाद पलाश का एयरपोर्ट पर लो-प्रोफाइल अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ लोग उनकी चुप्पी पर सवाल पूछ रहे हैं, जबकि कई लोग उनकी प्राइवेसी और स्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए सहानुभूति दिखा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें