Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 साल की उम्र में निधन

August 22, 2023

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 साल की उम्र में निधन

मुंबई: लोकप्रिय एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उत्तराखंड में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और अब बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव वापस जा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी की टीम की ओर आधिकारिक बयान में कहा गया, ’भारी मन के साथ यह कहना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब दुनिया में नहीं रहे।

उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज अपने गांव जा रहे हैं।’पंकज की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने दसवें दिन बॉक्स आॅफिस पर 113.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें अक्षय कुमार और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें