Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैपराजी ने अस्पताल में किए अपने व्यवहार के लिए सलमान खान से मांगी माफी

May 22, 2026

पैपराजी ने अस्पताल में किए अपने व्यवहार के लिए सलमान खान से मांगी माफी

एजैंसी (मुंबई) : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में पैपराजी पर भड़क गए थे और मीडियाकर्मियों को निजता का सम्मान करने की नसीहत दी थी। इसके बाद मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पैपराजी ने अभिनेता से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे, जहां पैपराजी लगातार ‘सॉरी’ कहते सुनाई दिए।

अभिनेता ने इशारे में पूछा कि क्या हुआ और माफी सुनने के बाद कहा कि कोई बात नहीं। इससे पहले सलमान खान एक अस्पताल में किसी परिचित का हालचाल लेने पहुंचे थे। बाहर निकलते वक्त उन्होंने पैपराजी को हंगामा करने और निजता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई थी।

बाद में सोशल मीडिया पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। सलमान ने पोस्ट में लिखा कि किसी के दर्द और मुश्किल हालात को तमाशा बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना।” सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें