
Paramjit Kaur Lady Moosewala : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है परमजीत कौर, जिन्हें लोग प्यार से ‘परम’ कह रहे हैं। दरअसल महज 19 साल की उम्र में इस लड़की ने अपने पहले ही गाने ‘डैट गर्ल’ से तहलका मचा दिया है। लोग उनकी आवाज, एटीट्यूड और देसी स्टाइल से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें “पंजाब की लेडी सिद्धू मूसेवाला” कहा जाने लगा है।
इंटरनेट सेंसेशन बनीं परमजीत
परमजीत का डेब्यू सॉन्ग ‘डैट गर्ल’ आजकल सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूके-बेस्ड म्यूजिक प्रोड्यूसर मन्नी संगू ने रिकॉर्ड किया है। खास बात यह है कि इस गाने की शूटिंग किसी बड़े स्टूडियो में नहीं, बल्कि एक Airbnb कमरे में की गई थी। उस वक्त आसपास ट्रैफिक और हॉर्न की आवाजें भी आ रही थीं, लेकिन उस रॉ एनर्जी ने ही इस गाने को और असली बना दिया। बाद में मन्नी इसे यूके ले जाकर फाइनल मिक्सिंग दी।
वीडियो में परमजीत एक सादी टी-शर्ट और कार्गो पैंट्स पहनकर गांव की गलियों में रैप करती दिखती हैं। उनका स्ट्रीट स्टाइल कॉन्फिडेंस और पंजाबी हिप हॉप वाइब दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ‘डैट गर्ल’ को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
कौन हैं परमजीत कौर?
परमजीत का जन्म पंजाब के दुनके गांव में एक साधारण परिवार में हुआ। उनकी मां दूसरों के घरों में काम करती हैं, जबकि पिता मजदूरी करते हैं। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक का शौक था, लेकिन 10वीं कक्षा में उन्होंने अपने रैपिंग टैलेंट को पहचानना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने मोगा में म्यूजिक की पढ़ाई शुरू की।
कॉलेज के दिनों में वह दोस्तों के साथ फ्रीस्टाइल रैप वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स बढ़ते गए और लोग उनकी आवाज़ और लिरिक्स से जुड़ते चले गए।
सपनों को पंख देने वाली प्रेरणादायक कहानी
परमजीत खुद अपने लिरिक्स लिखती हैं और हर परफॉर्मेंस में अपनी सच्ची भावनाओं को उतारती हैं। बिना मेकअप और ग्लैमर के, वो रियल देसी वाइब्स के साथ सामने आती हैं। उनकी जर्नी साबित करती है कि अगर आपके अंदर टैलेंट और जुनून है, तो हालात आपको रोक नहीं सकते। आज परमजीत सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नई म्यूजिक सेंसेशन बन चुकी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...